Renault India ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2% किया इजाफा

Shivam
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
दिग्गज ऑटो कंपनी रेनॉल्ट इंडिया ने अपनी सभी गाड़ियों की कीमतों में 2% तक का इजाफा कर दिया है. 1 अप्रैल से नई कीमतें लागू हो जाएंगी. कीमत में बढ़ोतरी मॉडल और वैरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी. कंपनी ने बताया कि यह फैसला उत्पादन लागत में वृद्धि के कारण लिया गया है. रेनॉल्ट इंडिया के सीईओ और एमडी, वेंकटराम ममिलपल्ले ने कहा कि लंबे समय तक कीमतों को स्थिर रखने के बाद, बढ़ती लागत के कारण अब कीमतों में वृद्धि करना जरूरी था.
उन्होंने कहा, कंपनी ग्राहकों को सहायता देने के लिए लंबे समय से इन लागतों को वहन कर रही है, लेकिन सर्वोत्तम गुणवत्ता और नए उत्पाद प्रदान करना जारी रखने के लिए कीमतों में बदलाव करना आवश्यक था. रेनॉल्ट द्वारा बीते दो सालों में कीमतों में पहली बार वृद्धि की गई है. पिछले बार कंपनी ने फरवरी 2023 में कीमतों में वृद्धि की थी. आधिकारिक बयान में कहा गया कि कीमतों में वृद्धि का असर ट्राइबर, काइगर और क्विड जैसे लोकप्रिय रेनॉल्ट मॉडल पर पड़ेगा. रेनॉल्ट ट्राइबर की शुरुआती कीमत 6.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है और यह सीएनजी विकल्प के साथ भी उपलब्ध है.
रेनॉल्ट की एसयूवी काइगर की कीमत भी 6.09 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और यह टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ आती है. रेनॉल्ट क्विड की शुरुआती कीमत 4.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. इससे पहले किआ, होंडा, टाटा मोटर्स और मारुति सुजुकी भी बढ़ती इनपुट लागतों के कारण कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑटोमोबाइल निर्माता कच्चे माल, लॉजिस्टिक्स और उत्पादन की बढ़ती लागत से जूझ रहे हैं. वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान और बढ़ती मांग ने सामग्री की कीमतों को और बढ़ा दिया है.
Latest News

Aaj Ka Rashifal: दशहरा पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, सुख-समृद्धि में होगी वृद्धि, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 20 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version