Sensex Closing bell: मार्केट में लगातार दूसरे दिन आई रैली, सेंसेक्स में देखी गई 1205 अंकों की तेज़ी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing bell: बुधवार को मार्केट में लगातार दूसरे दिन रैली देखने को मिली, जिसके कारण दोनों बेंचमार्क इंडेक्स हरे निशान पर बंद हुए. एक तरफ सेंसेक्स में 1205 अंकों की तेज़ी देखी गई, तो निफ्टी में 393 अंकों की रैली देखी गई. इस दौरान, निवेशकों को एक ही सेशन में 8 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ.

बुधवार को सेंसेक्स ने 75,273 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 1.63 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 75,273 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 50 ने बुधवार को 23,064 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 1.72 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 23,306 के लेवल पर बंद हुआ. ऐसे में आइए जानते है कि किन कारणों से मार्केट में तेज़ी देखने को मिली.

मिडिल ईस्ट में तनाव की कमी के संकेत

ग्लोबल मार्केट उत्साह भरा महसूस कर रहे हैं क्योंकि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम हो सकता है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान ने बातचीत में अच्छी प्रगति की है और कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति जताई है. उन्होंने बातचीत के लिए और समय देने के लिए ईरान की ऊर्जा सुविधाओं पर हमलों को 5 दिनों के लिए रोकने का आदेश भी दिया.

Latest News

लेबनान के ब्यूफोर्ट किले पर 44 साल बाद फहरा इजरायली झंडा, रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने बताया ‘रणनीतिक जीत’

Israel: इजरायल ने काफी लंबी लड़ाई के बाद दक्षिणी लेबनान के नबातियेह शहर के पास मौजूद ब्यूफोर्ट किले पर...

More Articles Like This

Exit mobile version