Sensex Closing Bell: गुरुवार को कैसी रही शेयर बाजार की चाल? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Aarti Kushwaha
Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: भारतीय शेयर बाजार हर रोज नई ऊंचाई को छू रहा है. एशियाई बाजारों में शानदार तेजी के दौरान ऑटो और मेटल शेयरों में खरीदारी से बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 गुरुवार को नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गए. वहीं, इंट्रा-डे ट्रेड में एक समय तो सेंसेक्स 86,000 के लेवल से महज 70 अंक ही पीछे रह गया था.

बता दें की कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन यानी गुरुवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 666.25 अंक या 0.78 प्रतिशत की बढ़त लेकर 85,836.12 के उच्च स्तर पर बंद हुआ. इंट्रा-डे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 86,000 से केवल 70 अंक कम, 85,930.43 के नए शिखर पर पहुंच गया था.

कैसा रहा निफ्टी का हाल  

जबकि, एनएसई निफ्टी भी 211.90 अंक या 0.81 फीसदी बढ़कर 26,216.05 के रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ. इसके अलावा, सेंसेक्स की तरह ही इंट्राडे कारोबार के दौरान यह इंडेक्स 26,250.90 के ऑलटाइम हाई पर पहुंत गया था.

इसे भी पढें:-भारत अपना पहला सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार, दुनियाभर में होगा चिप्स का निर्यात

Latest News

बिठूर में बोले CM योगी- सिर्फ भाजपा के पास दंगाइयों का उपचार, सपा के नेता भी लेने लगे हैं राम का नाम, इनके इरादे...

Cm Yogi In Kanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर के बिठूर में अपने संबोधन के दौरान समाजवादी पार्टी पर...

More Articles Like This