Sensex Closing Bell: मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का शेयर बाजार पर पड़ा सकारात्मक प्रभाव, हरे निशान पर बंद हुए ये स्टॉक

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell:भारतीय शेयर बाजार पर मौद्रिक नीति समिति के फैसलों के ऐलान का सकारात्मक प्रभाव दिखा. इस दौरान रेपो रेट और सीआरआर में कटौती जैसे फैसलों ने बाजार में निवेशकों को आकर्षित किया. बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी लगातार तीसरे दिन हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे.

सेंसेक्‍स–निफ्टी का हाल

वहीं, बात करें 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स की, तो ये भी 746.95 अंक या 0.92  प्रतिशत चढ़कर 82,188.99 अंक पर बंद हुआ. जबकि एनएसई निफ्टी 252.15 अंक या 1.02 प्रतिशत बढ़कर 25,003.05 अंक पर आ गया.

डॉलर के अपेक्षा कमजोर रहा रूपया

इसके अलावा,  बैंक निफ्टी में भी मजबूती बढ़त दिखी और यह 817.55 (1.47%) अंक चढ़कर 56,578.40 के स्तर पर बंद हुआ. जबकि रेपो रेट में 50 आधार अंकों की कटौती के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रुपया डॉलर के मुकाबले 14 पैसे कमजोर होकर 85.65 (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ.

इसे भी पढें:-Maruti Suzuki ने रेल से कारें भेजकर बनाया नया रिकॉर्ड, 5.18 लाख गाड़ियों का किया ट्रांसपोर्ट

Latest News

9 महीने पहले प्यार से बसाया घर, फिर रहस्यमयी मौत! ससुराल की चौखट पर जली 19 साल की गुंजा की चिता

Muzaffarpur Death Case: बिहार के मुजफ्फरपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने कई सवाल खड़े कर दिए...

More Articles Like This

Exit mobile version