Sensex Closing bell: शानदार बढ़त के साथ शेयर बाजार बंद, सेसेंक्स-निफ्टी में दिखी तेजी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing bell: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार बढ़त के साथ कारोबार बंद किया. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 676.09 अंकों यानी 0.84 प्रतिशत  की बढ़त के साथ 81,273.75 अंकों पर बंद हुआ. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 245.65 अंकों यानी 1.00 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,876.95 अंकों पर बंद हुआ.

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 10 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. ऐसे ही निफ्टी 50 की 50 में से 38 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए.

मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे अधिक तेजी

बता दें कि आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल मारुति सुजुकी के शेयर सबसे ज्यादा 8.94 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि आईटीसी के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए.

इसके अलावा, सेंसेक्स की प्रमुख कंपनियों में बजाज फाइनेंस के शेयर 5.02 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 3.71 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 3.70 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 3.54 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 3.46 प्रतिशत, ट्रेंट 2.82 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.29 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 2.08 प्रतिशत, टाइटन 1.86 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.78 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.71 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.26 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 1.13 प्रतिशत, भारती एयरटेल 1.04 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.76 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.62 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.52 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.51 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए.

Latest News

बच्चों में दिखें ये लक्षण तो हो जाएं सावधान, हो सकता है कैंसर का शुरुआती संकेत 

Cancer ke lakshan: बच्चों का स्वास्थ्य यदि ठीक रहता हैं तो माता पिता की भी टेंशन दूर रहती...

More Articles Like This

Exit mobile version