हरे निशान में बंद हुआ भारतीय शेयर बाजार, 544 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 1.60 की बढ़त

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Closing Bell: कच्चे तेल की कीमतों में आई भारी गिरावट के चलते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त दर्ज करते हुए अच्छी बढ़त के साथ बंद हुआ. इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स में 0.70 प्रतिशत और निफ्टी 50 में 1.60 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. सेंसेक्स 544.39 अंकों यानी 0.70 प्रतिशत उछलकर 78,639 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 50 390.70 अंकों यानी 1.60 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,774.30 पर बंद हुआ.

व्यापक स्तर पर आई तेजी ने मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट को भी ऊपर उठाया, जहां निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.21 प्रतिशत की उछाल आई, तो स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.29 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई. वहीं, सेक्टरवार देखें तो निफ्टी मीडिया (3.09 प्रतिशत की गिरावट) को छोड़कर, सभी क्षेत्रीय सूचकांक हरे निशान में बंद हुए, जिसमें निफ्टी आईटी सूचकांक ने सबसे अधिक बढ़त दर्ज की, जिसमें 3.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली.

इन शेयरो में आई तेजी

इसके बाद निफ्टी प्राइवेट बैंक (1.90 प्रतिशत), निफ्टी एफएमसीजी (1.72 प्रतिशत), निफ्टी मेटल (1.54 प्रतिशत), निफ्टी ऑटो (1.48 प्रतिशत) और निफ्टी पीएसयू बैंक (1.43 प्रतिशत) इंडेक्स का स्थान रहा. निफ्टी50 इंडेक्स में, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंडिगो, इंफोसिस, श्रीराम फाइनेंस और एक्सिस बैंक सबसे ज्यादा लाभ कमाने वाले शेयरों में शामिल रहे, जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, सन फार्मा, मारुति सुजुकी, ओएनजीसी, टेक महिंद्रा और भारती एयरटेल सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे.

मार्केट कैप में बढ़ोत्तरी

इस तरह, महज चार लगातार सत्रों में, सेंसेक्स 1,850 अंक यानी 2.44 प्रतिशत चढ़ गया है, जबकि निफ्टी 50 में करीब 800 अंक यानी 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इस बीच, एक ही सत्र में निवेशकों ने करीब 4 लाख करोड़ रुपए कमा लिए, क्योंकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सत्र के लगभग 486 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 490 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया. और इस तरह, निवेशकों की संपत्ति में पिछले चार सत्रों में 11 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है, क्योंकि बीते 28 जुलाई को बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप 479 लाख करोड़ रुपए था.

 

Latest News

SCO की बैठक में बोले राजनाथ सिंह, ‘आतंकियों को मदद देने वालों की खैर नहीं…’

Rajnath Singh: मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की 'काउंसिल ऑफ हेड्स ऑफ गवर्नमेंट'...

More Articles Like This

Exit mobile version