Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 63000 के पार

Sensex Opening Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरूआत सपाट हुई. वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बाद शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स सुस्ती के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं. फिलहाल सेंसेक्स 86.10 (0.14) अंकों की बढ़त के साथ  63,065.47 अंकों के लेवल पर ट्रेंड कर रहा है. वहीं निफ्टी 49.10 (0.26%) अंकों की बढ़त के साथ 18,714.60 अंकों के लेवल पर कारोबार कर रहा है.  सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में मेटल और आईटी सेक्टर के स्टॉक्स में सुस्ती देखने को मिली. निफ्टी में टीसीएस और अदानी एंटरप्राइजेज के शेयर सबसे ज्यादा कमजोरी के साथ कारेाबार कर रहे हैं. जबकि, टाटा कंज्युमर का शेयर 2 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर है.

Latest News

26 को UNGA के 81वें सत्र को संबोधित करेंगे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, वैश्विक सहयोग और चुनौतियों पर रहेगा फोकस

New Delhi: भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र में हिस्सा लेने के लिए न्यूयॉर्क...

More Articles Like This

Exit mobile version