भारतीय शेयर बाजार ने की हल्की बढ़त के साथ शुरूआत, जाने सेसेंक्स निफ्टी का हाल 

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell :भारतीय शेयर बाजार बुधवार को हल्की बढ़त के साथ खुला. सेंसेक्स 182 अंक या 0.24 प्रतिशत की मजबूती के साथ 76,660 और निफ्टी 60 अंक या 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,926 पर था. शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व मीडिया और एफएमसीजी शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी मीडिया और निफ्टी एफएमसीजी गेनर्स थे. निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, निफ्टी ऑटो, निफ्टी रियल्टी, निफ्टी इंडिया डिफेंस, निफ्टी इन्फ्रा, निफ्टी एनर्जी और निफ्टी सर्विसेज भी हरे निशान में थे. निफ्टी मेटल और निफ्टी कमोडिटी लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी मजबूती के साथ कारोबार हो रहा था. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 116 अंक या 0.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ 61,914 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 90 अंक या 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,951 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में एमएंडएम, टाइटन, इटरनल, एचयूएल, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स, आईटीसी, भारती एयरटेल, टीसीएस, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस और बीईएल गेनर्स थे. टेक महिंद्रा, बजाज फिनसर्व, एचसीएल टेक, एलएंडटी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, एनटीपीसी और ट्रेंट लूजर्स थे.

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। टोक्यो, शंघाई, बैंकॉक और जकार्ता हरे निशान में थे, जबकि सोल लाल निशान में था. अमेरिकी शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान में बंद हुए थे, जिसमें डाओ जोन्स 0.26 प्रतिशत की मजबूती के साथ और नैस्डैक 1.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ. वहीं, कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है.

Latest News

31 August 2026 Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

31 August 2026 Ka Panchang: आज 31 अगस्त 2026, सोमवार का दिन है और भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष...

More Articles Like This

Exit mobile version