Sensex opening bell: लाल निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, 350 अंक फिसला सेंसेक्स

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में खुला और कारोबार की शुरुआत सुस्ती के साथ की. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स करीब 30 अंक गिरकर 82,220.48 पर खुला, लेकिन कुछ ही समय में 364.85 अंक यानी 0.44 प्रतिशत गिरकर 81,883.76 पर पहुंच गया. वहीं एनएसई निफ्टी करीब 40 अंक गिरकर 25,459.85 पर खुला, लेकिन खबर लिखे जाने तक 119.05 (0.47 प्रतिशत) अंक गिरकर 25,377.50 पर पहुंच गया.

इस शेयरों में दिखी गिरावट

इस दौरान, निफ्टी आईटी को छोड़कर निफ्टी के सभी इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखाई दिए. व्यापक बाजारों में, निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.41 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.51 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

वहीं, सेक्टरवार देखें तो केवल निफ्टी आईटी इंडेक्स में 0.81 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली, जबकि निफ्टी ऑटो में 0.84 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.99 प्रतिशत तो निफ्टी बैंक में 0.53 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से आईटी शेयरों में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में खरीदारी देखी गई और इंफोसिस, ट्रेंट, टेक महिंद्रा, इटरनल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टीसीएस टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल रहे. तो वहीं दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, एचयूएल, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, आईटीसी, एशियन पेंट्स और कोटक बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने के गिरे भाव, चांदी के दाम स्थिर, जानिए ताजा रेट

Latest News

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा भारतीय सेना प्रमुख के नाम पर फैला रहा AI से बना फेक वीडियो, पीआईबी की फैक्ट चेक टीम ने किया भंडाफोड़

Pakistan Fake Video: पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी को लेकर एक...

More Articles Like This

Exit mobile version