तालिबान ने मार गिराए पाक के F-16 फाइटर जेट और  55 सैनिक, जरदारी और PM शहबाज बोले-कुचल देंगे

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan-Afghanistan War: अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर पाकिस्तान द्वारा एयरस्ट्राइक किए जाने से सीमा पर दोनों पक्षों की ओर से झड़प शुरू हो गई है. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है. साथ ही उन्‍होंने 15 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को बंधक बनाने की भी बात कही है.

तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान की दर्जनों सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है. इसके अलावा, ताबिलान ने पाकिस्तान के एफ-16 समेत कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है.  वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है. उन्‍होंने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है.

तालिबान के जवाबी हमले से बौखलाया पाकिस्‍तान

बता दें कि तालिबान की ओर से किए जा रहे जवाबी हमले से अब पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है. पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने  “पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा. हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है. जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है. शहबाज ने कहा, पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को कुचल देगा.

तालिबान ने UNSC से लगाई पाकिस्तान पर दबाव बनाने की गुहार

मीडिया रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि अफगानिस्तान के एक अधिकारी फजल हादी मुस्लिमयार ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) से तालिबान बलों के खिलाफ व्यापक हमलों के बाद पाकिस्तान पर तनाव कम करने का दबाव डालने का आह्वान किया है.

खबरों के मुताबिक, तालिबान बल उन क्षेत्रों से भी पीछे हट रहे हैं जिन पर पहले उनका नियंत्रण था, क्योंकि पाकिस्तान उन पर भारी पड़ रहा है. यह घटनाक्रम अफगानिस्तान के अंदर पाकिस्तानी हवाई हमलों को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से भड़के संघर्षों के बाद सामने आया है.

कई तालिबानी कमांडरों के मारे जाने की खबर

पाकिस्तान के हमले में इस्लामी अमीरात ऑफ अफगानिस्तान के सुपर लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा समेत कई तालिबानी कमांडरों के मारे जाने की खबरें आ रही हैं. पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित मुख्यालय को निशाना बनाकर यह हमला किया था. इसी में सुप्रीम लीडर समेत कई तालिबान कमांडरों के मारे जाने का दावा किया गया है.

इसे भी पढें:-“अब होगा दमा..दम मस्त कलंदर”, अफगानिस्तान के कार्रवाई के बाद पाकिस्‍तान ने किया खुले युद्ध का ऐलान

Latest News

Canva Layoffs: कैनवा में बड़े पैमाने पर छंटनी, 1,271 कर्मचारियों की जाएगी नौकरी; CEO मेलानी पर्किन्स ने बताया वजह

Canva Layoffs: ग्राफिक डिजाइन प्लेटफॉर्म कैनवा ने अपने संगठनात्मक ढांचे में बड़े बदलाव करने का फैसला किया है. कंपनी...

More Articles Like This

Exit mobile version