Pakistan Missile Test: पाकिस्तान ने बढ़ाई सैन्य ताकत, स्वदेशी मिसाइल ‘फाज’ का किया सफल परीक्षण

Ved Prakash Sharma
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Pakistan Missile Test: पाकिस्तान ने सैन्य ताकत बढ़ाई है. स्वदेशी रूप से विकसित तथा हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल फाज का सफल उड़ान परीक्षण किया. यह जानकारी पाकिस्तानी सेना ने दी. पाकिस्तानी सेना की ओर से मंगलवार की देर रात जारी एक बयान के मुताबिक, यह परीक्षण मंगलवार को किया गया. उसने कहा कि इससे पाकिस्तान वायुसेना की परिचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

बयान में कहा गया, “अत्याधुनिक टर्मिनल गाइडेंस सिस्टम से लैस यह मिसाइल लंबी दूरी पर दुश्मन के हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने में सक्षम है.” पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर ने इस उपलब्धि पर वैज्ञानिकों और इंजीनियरों को बधाई दी है.

Latest News

US की राजनीति में अब्दुल एल-सैयद ने रचा इतिहास, सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराकर बने पहले मुस्लिम सीनेटर

Washington: डेमोक्रेटिक पार्टी के अब्दुल एल-सैयद ने सीनेट चुनाव में रिपब्लिकन उम्मीदवार माइक रोजर्स को हरा दिया है. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version