Sensex opening bell: मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच हरे निशान में खुला शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के चलते मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 809 अंक या करीब एक प्रतिशत बढ़कर 78,375.73 और एनएसई निफ्टी 252 अंक या करीब एक प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,280.80 पर खुला.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव  

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में बाजार की तेजी का नेतृत्व कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयर कर रहे थे. सूचकांकों में निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था. इसके अलावा, ऑटो, पीएसयू बैंक, रियल्टी, मैन्युफैक्चरिंग,मेटल, फार्मा, डिफेंस, हेल्थकेयर, मीडिया, कमोडिटी और एनर्जी सूचकांक में तेजी थी. दूसरी तरफ आईटी और ऑयल एंड गैस सूचकांक लाल निशान में थे.

लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप भी हरे निशान में थे. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 618 अंक या 1.10 प्रतिशत की तेजी के साथ 56,884 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 224 अंक या 1.39 प्रतिशत की तेजी के साथ 16,357 पर था.

आज के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स

सेंसेक्स पैक में इंडिगो, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एमएंडएम, अदाणी पोर्ट्स, टाइटन, टाटा स्टील,एलएंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ट्रेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, बीईएल और सन फार्म गेनर्स थे. इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, इटरनल, पावर ग्रिड, भारती एयरटेल, आईटीसी, पावर ग्रिड और एक्सिस बैंक लूजर्स थे.

ज्यादातर एशियाई बाजारों में तेजी देखी जा रही है. टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक, जकार्ता और सोल के बाजार हरे निशान में खुले थे. अमेरिकी बाजार भी सोमवार के सत्र में हरे निशान में बंद हुए थे. डाओ में 0.50 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी इंडेक्स नैस्डैक में 1.38 प्रतिशत की मजबूती थी.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने की फीकी पड़ी चमक, चांदी के भाव स्थिर, जानें रेट

Latest News

‘मैं बहुत परेशान हूं, शरीर छोड़ना पड़ेगा…’, जोधपुर के व्यापारी की मौत का राज, VIDEO ने खोली कई परतें

राजस्थान के नाथद्वारा में जोधपुर के आभूषण व्यापारी दिनेश टांक का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मौत से पहले भेजे गए वीडियो में उसने मानसिक प्रताड़ना और पुलिस दबाव के आरोप लगाए हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version