Sensex Opening Bell: बुधवार को कैसे खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: घरेलू शेयर बाजार ने बुधवार को बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की है. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 256.58 अंकों (0.32%) की शानदार तेजी के साथ 80,492.17 अंकों पर खुला. जबकि एनएसई का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 98.80 अंकों (0.40%) की बढ़िया बढ़त लेकर 24,586.20 अंकों पर कारोबार की शुरुआत की.

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले और 2 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में खुले, जबकि 5 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले. वहीं, निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनी के शेयरों ने तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार शुरू किया और 8 कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के खुले.  जबकि 1 कंपनी का शेयर आज लाल निशान में खुला.

इन शेयरों में दिखा बड़ा बदलाव

बता दें कि सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.00 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले और मारुति सुजुकी के शेयर आज सबसे ज्यादा 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ खुले.

बुधवार को सेंसेक्स की कंपनियों में सनफार्मा के शेयर 0.96 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.83 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.76 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.69 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.68 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.60 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.51 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.44 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.35 प्रतिशत, एसबीआई 0.35 प्रतिशत, इंफोसिस 0.34 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.29 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.27 प्रतिशत, बीईएल 0.20 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.19 प्रतिशत, टीसीएस 0.15 प्रतिशत, एलएंडटी 0.14 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.08 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.06 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.06 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.06 प्रतिशत और आईटीसी के शेयर 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: धड़ाम से गिरे सोने-चांदी के भाव, जानिए रेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: धनतेरस पर इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 06 November 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version