Sensex Opening Bell: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार सपाट खुला. वहीं, कारोबार की शुरुआत होने के बाद कुछ घंटों के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट देखी गई. बता दें कि बेंचमार्क सेंसेक्स 185.20 अंकों की गिरावट के साथ 81,426.21 पर खुला, जबकि निफ्टी 51.30 अंकों की गिरावट के साथ 24,947.15 पर खुला.

 वहीं, निफ्टी 50 कंपनियों में से 18 शेयरों में तेजी आई जबकि 32 शेयरों में गिरावट भी देखी गई. इस दौरान एचसीएल टेक्नोलॉजीज, जेएसडब्ल्यू स्टील, हिंडाल्को, विप्रो और बजाज ऑटो के शेयरों में खरीदारी दिखी. वहीं,  दूसरी तरफ सिप्ला, ट्रेंट, एशियन पेंट्स, टीसीएस और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दिखी.

दरअसल, डॉलर के कमजोर होने के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे बढ़कर 83.96 पर पहुंच गया. हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों के मुताबिक, कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और लगातार एफआईआई निकासी ने घरेलू मुद्रा में आगे की बढ़त को सीमित कर दिया.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: नवरात्रि में सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी, चांदी के भाव स्थिर; जानिए आज का रेट

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version