Sensex Opening Bell:कारोबारी हफ्ते के पहले दिन कैसे खुला शेयर बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex Opening Bell: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रहा है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मार्केट खुलते ही धड़ाम हो गया है. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 608.83 अंक टूटकर 75,330.38 अंक टूटकर पहुंच गया है. जबकि एनएसई निफ्टी 194.50 अंक गिरकर 22,734.75 अंकों पर ट्रेड करता हुआ दिखाई दिया.

आकड़ों के मुताबिक, बाजार ने अपना अहम सपोर्ट 23,800 को तोड़ दिया है. ऐसे में यदि गिरने वाले शेयरों पर नजर डालें तो महिंद्रा, टाटा स्टील, एनटीपीसी, जोमैटो, टीसीएस, इन्फोसिस आदि में बड़ी गिरावट है. वहीं, बाजार में सारे इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि मिड कैप और स्मॉल कैप में आज भी बड़ी गिरावट है

इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट 

सोमवार को सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे. इसके अलावा, बजाज फिनसर्व, एशियन पेंट्स, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयर में बढ़त दर्ज की गई. जबकि एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे.

इसे भी पढें:-Earthquake in Bihar: दिल्ली के बाद बिहार और बांग्लादेश में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

 

Latest News

Super Typhoon: 2026 में लगी तूफानों की झड़ी, टूटा साल 2015 का रिकॉर्ड

Super Typhoon: 240 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से नया सुपर टाइफून इन-फा तबाही मचाने वाला है. कुदरत का...

More Articles Like This

Exit mobile version