गाजा में अस्थिर युद्धविराम पर बढ़ा संदेह, अमेरिकी विदेश मंत्री बोले- हमास का किया जाना चाहिए सफाया

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Marco Rubio: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस समय इजरायल के दौरे पर है. जहां उन्‍होंने गाजा पट्टी में इजरायल के युद्ध उद्देश्यों का पूर्ण समर्थन किया है. रुबियो ने रविवार को कहा कि हमास को ‘खत्म किया जाना चाहिए’ क्योंकि इसने अस्थिर युद्धविराम के भविष्य पर संदेह खड़ा कर दिया है.

दरअसल, रुबियो ने अपने क्षेत्रीय दौरे की शुरुआत में यरूशलम में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की. इस दौरान उन्‍हें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा पट्टी से फलस्तीनी आबादी को स्थानांतरित करने और अमेरिकी स्वामित्व के तहत इसे पुनर्विकसित करने के प्रस्ताव पर अरब नेताओं से प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है.

नेतन्याहू ने ट्रंप के प्रस्‍ताव का किया स्‍वागत

हालांके इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने इस प्रस्ताव का स्वागत किया है. उन्‍होंने कहा कि गाजा के भविष्य के लिए उनके व ट्रंप के पास एक ‘साझा रणनीति’ है. इसके साथ ही नेतन्याहू ने ट्रंप की बात दोहराते हुए कहा कि यदि हमास 7 अक्टूबर 2023 को किये हमले में अपहृत दर्जनों बंधकों को रिहा नहीं करता है, तो ‘नरक के द्वार खुल जाएंगे’.

युद्धविराम के दूसरे चरण पर नहीं हुई कोई बातचीत

बता दें कि इजरायल के प्रधानमंत्री की यह टिप्पणी युद्धविराम के पहले चरण के समाप्त होने से ठीक दो सप्ताह पहले आई है. हालांकि अभी दूसरे चरण पर कोई बातचीत नहीं हुई है, जिसमें हमास को अधिक फलस्तीनी कैदियों के बदले में दर्जनों शेष बंधकों को रिहा करना है.

इसे भी पढें:-भारत में बड़े पैमाने पर हमले के फिराक में था इस्लामिक स्टेट आतंकी संगठन, संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Latest News

पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 1330 दोहों वाली कौन सी किताब गिफ्ट की? जानें इसका रूस से क्या है कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को प्रसिद्ध तमिल कृति ‘तिरुक्कुरल’ का रूसी अनुवाद भेंट किया. 133 अध्यायों और 1,330 दोहों वाली इस रचना का संबंध भारत और रूस के पुराने साहित्यिक जुड़ाव से भी बताया जाता है.

More Articles Like This

Exit mobile version