Sensex opening bell: हरे निशान में खुला भारतीय शेयर बाजार, जानें सेसेंक्‍स-निफ्टी का हाल

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: भारतीय शेयर बाजार नए महीने और हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को हरे निशान में खुला. सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर सेंसेक्स 291.98 अंक या 0.34 प्रतिशत की तेजी के बाद 85,998.65 स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 89.20 अंक या 0.34 प्रतिशत की बढ़त के बाद 26,292.15 स्तर पर बना हुआ था.

आज के टॉप लूजर्स और टॉप गेनर्स

सोमवार को शुरुआती कारोबार में मेटल, ऑटो, आईटी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में खरीदारी देखी जा रही थी. इस बीच सेंसेक्स पैक में टीएमपीवी, बीईएल, अदाणी पोर्ट्स, एसबीआई, इंफोसिस, टाटा स्टील, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, एलएंडटी और टेक महिंद्रा टॉप गेनर्स थे.  वहीं, आईटीसी, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और टाइटन टॉप लूजर्स थे.

एशियाई बाजारों का हाल

वहीं, एशियाई बाजारों में बैंकॉक, जकार्ता, हांग कांग और चीन हरे निशान में कारोबार कर रहे थे.  केवल सोल और जापान लाल निशान में बने हुए थे. इसके अलावा, अमेरिकी बाजार आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को हरे निशान में बंद हुए.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों पर लगा ब्रेक, जानिए रेट

Latest News

‘उर्दू मुसलमानों की नहीं, हिंदुस्तान की जुबान है’, भारत एक्सप्रेस के बज़्म-ए-सहाफ़त में बोले शहनवाज हुसैन

Bharat Express Bazm e Sahafat: दिल्ली के इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (IIC) में ‘भारत एक्सप्रेस उर्दू’ का तीसरा राष्ट्रीय कॉन्क्लेव...

More Articles Like This

Exit mobile version