Closing Bell: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, जानें किस लेवल पर बंद हुए सेंसेक्‍स-निफ्टी

Stock Market: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर रुझानों के बीच हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली. लगातार चौथे दिन घरेलू बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर क्‍लोज हुए.

कारोबार के दौरान शेयर बाजार के दोनों फ्रंटलाइन इंडेक्स सेंसेक्‍स और निफ्टी में 1 प्रतिशत से 4 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई. सोमवार को BSE सेंसेक्स (Sensex) 825.74 यानी 1.26 प्रतिशत अंकों की गिरावट के साथ 64,571.88 के अंक के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं दूसरी ओर NSE निफ्टी (Nifty) 260.91 यानी 1.3 प्रतिशत अंक फिसलकर 19,281.75 के लेवल पर बंद हुआ.

बाजार पर हावी रहा बिकवाली का दबाव

आज के कारोबार के दौरान एलटीआईमाइंडट्री, अदानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को, UPL, अदाणी पोर्ट्स, JSW स्टील, टाटा स्टील, TCS, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी लाइफ, इंडसइंड बैंक, विप्रो, ग्रासिम, एसबीआई लाइफ, हीरो मोटोकॉर्प, एसबीआई और एलएंडटी ने घरेलू शेयर बाजार को नीचे की ओर घसीटा. इन शेयरों में 2-4 प्रतिशत की रेंज में गिरावट दर्ज की गई.

सेंसेक्स (Sensex) के 2 शेयरों में दिखी तेजी

सोमवार को कारोबार में BSE का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स के शेयरों में केवल 2 शेयर हरे निशान पर क्‍लोज हुए. ये दो शेयर बजाज फाइनैंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा थे. आज के सेंसेक्‍स के शेयर में बजाज फाइनेंस टाप गेजर रहा.  

इन शेयरों में आई गिरावट

वहीं, दूसरी ओर BSE का 30 शेयरों वाला मानक सेंसेक्स के शेयरों में 28 शेयर लाल निशान पर बंद हुए. JSW स्टील, टाटा स्टील, TCS, टाटा मोटर्स और विप्रो के शेयर आज सेंसेक्स के टॉप 5 लूजर्स रहे. सबसे ज्यादा हानि में JSW स्टील के शेयर रहे. इसके शेयर 2.99 प्रतिशत तक गिर गए.

Latest News

22 July 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 22 July 2026: बुधवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि, स्वाति नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग है. जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय, सूर्यास्त और पूरे दिन का पंचांग.

More Articles Like This

Exit mobile version