Stock Market: मंगलवार को कैसे खुला शेयर बाजार? जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. आज के शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 150 अंकों तक फिसल गया. हालांकि, शेयर बाजार में निचले स्तरों पर थोड़ी खरीदारी देखने को मिली. सुबह 09 बजकर 42 मिनट पर सेंसेक्स 24.80 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,683.36 के लेवल पर कारोबार करता दिखा. वहीं दूसरी तरफ , एनएसई निफ्टी 10.41 अंक यानी 0.05 प्रतिशत फिसलकर 22,111.85 के लेवलपर कारोबार करता दिखा.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

एशियाई बाजारों से मिले नकारात्मक संकेतों के बाद भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स आज गिरावट के साथ खुले. इस दौरान इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और इंफोसिस के शेयरों में बिकवाली दर्ज की गई. सेंसेक्स के शेयरों में एमएंडएम, बजाज फिनसर्व, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. वहीं दूसरी तरफ, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और एचडीएफसी बैंक के शेयर हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे.

स्‍टॉक मार्केट में सेक्टरवार यह रहा हाल

मंगलवार के कारोबार के दौरान डिश टीवी और जी एंटरप्राइज के शेयरों में खरीदारी के बाद निफ्टी मीडिया में 2.2 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. निफ्टी रियल्टी, मेटल, फार्मा, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर के शेयर भी बढ़त के साथ ओपेन हुए. दूसरी तरफ, निफ्टी बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज और एफएमसीजी सेक्टर के शेयर लाल निशान पर खुले. व्यापक बाजार में निफ्टी मिडकैप100 0.22 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप100  0.53 प्रतिशत तक चढ़ा.

ये भी पढ़े:- 

 

Latest News

फाइबर जितना ज्यादा, उतना बेहतर ये जरूरी नहीं, जानें रोजाना के लिए कितनी मात्रा है सही

fibre in our diet: जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है तो सबसे पहले ध्यान प्रोटीन, विटामिन और...

More Articles Like This

Exit mobile version