Weather: बारिश के बाद दिल्ली में मौसम बना खुशनुमा, यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Abhinav Tripathi
Sub Editor, The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग ने जो अंदेशा जताया था, ठीक उसी के जैसे देश के कुछ इलाकों में मौसम ने करवट ली है. बीती रात ठंडी हवाओं के साथ दिल्ली सहित आस पास के इलाकों में बारिश देखने को मिली है. इसी के साथ ठंडी हवाओं के कारण मौसम खुशनुमा बना हुआ है. भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. विभाग ने पहाड़ी राज्यों में मध्यम बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है. वहीं, पहाड़ी राज्यों में बारिश के कारण मौदानी इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है. आइए आपको देश के मौसम का हाल बताते हैं.

दिल्ली के मौसम का हाल

जानकारी दें कि राजधानी दिल्ली और सटे इलाकों में सोमवार रात में तेज बारिश हुई. इस वजह से तापमान में थोड़ी गिरावट देखने को मिली है. मौसम विभाग ने इसको लेकर चेतावनी पहले ही जारी की थी. आज राजधानी दिल्ली में हल्की धूप और बादलों का आना जाना लगा रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 1-2 दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने वाला है. अगर आज के तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

जानकारी दें कि मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ ओला गिरने की आशंका जताई है. इधर उत्तराखंड में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है. इन सब के बीच मौसम विभाग ने आने वाले एक दो दिनों तक उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना जताई है. उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश की संभावना 22 फरवरी तक हो सकती है. अगर आज के मौसम की बात करें तो प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री के बीच रह सकता है.

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में बढ़ी सोने की चमक, लुढ़की चांदी, जानिए आज का रेट

Latest News

इमरान खान की बहनों को जेल से अभी राहत नहीं, पाक सरकार ने 30 दिन और बढ़ाई हिरासत

Pakistan News: पाकिस्तान की पंजाब सरकार ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तीन बहनों की हिरासत को...

More Articles Like This

Exit mobile version