Stock Market: हरे निशान पर शेयर बाजार बंद, TATA Steel के स्टॉक में सबसे ज्यादा उछाल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) मजबूत बंद होने में सफल रहा. दोनों प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक आज उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद बढ़त के साथ बंद हुए.

तीस शेयरों पर आधारित बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) सेंसेक्स आज (Sensex ) 104.99 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72,748.42 के लेवल पर बंद हुआ. आज के कारोबार के दौरान यह 72,985.89 के हाई और 72,314.16 के लो लेवल तक चला गया था. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ़्टी (Nifty) भी 32.35 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,055.70 के लेवल पर बंद हुआ.

आज के टॉप गेनर्स

बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील के शेयर 5 प्रतिशत से ज्यादा की छलांग लगाएं.  इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एक्सिस बैंक, सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयर भी लाभ में रहे.

टॉप लूजर्स

दूसरी ओर, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाइटन, विप्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले के शेयर नुकसान में रहे. इसके अलावा ऑटो, मेटल, कमोडिटी और हेल्थकेयर शेयरों में तेजी आई जबकि आईटी और टेक शेयरों को नुकसान हुआ.

सतर्क रुख अपना रहे निवेशक

इन्‍वेस्‍टर इस हफ्ते यूएस फेडरल रिजर्व के ब्‍याज दर को लेकर फैसले और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को बीच सतर्क रुख अपना रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि की वजह से प्रमुख शेयर सूचकांकों को आज शुरुआती कारोबार के दौरान उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा. कारोबार के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी तेजी के साथ ट्रेड करते दिखे, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही अपना बढ़त खो दिया.

ये भी पढ़ें:- 

Latest News

नोएडा-गाजियाबाद में झमाझम बारिश से बदला मौसम, गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच IMD का अलर्ट

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है. पश्चिमी यूपी के कई...

More Articles Like This