Stock Market: लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार बुधवार को नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 239.31 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,312.32 के स्‍तर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 73.75 अंक यानी 0.30 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,752.45 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि मंगलवार को भी बाजार लाल निशान में बंद हुआ था.

आईटीसी के शेयरों में जोरदार गिरावट

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 25 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, आज निफ्टी 50 की 50 में से केवल 16 कंपनियों के शेयर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 34 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे अधिक 1.05 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि आईटीसी के शेयर सबसे ज्यादा 3.13 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

एयरटेल, एनटीपीसी के शेयरों में मामूली बढ़त

आज सेंसेक्स में शामिल भारती एयरटेल के शेयर 0.58 फीसदी, एनटीपीसी 0.41 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.41 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.28 फीसदी, एसबीआई 0.27 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.15 फीसदी, इंफोसिस 0.14 फीसदी, एचसीएल टेक 0.09 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.04 फीसदी और टीसीएस के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

इंडसइंड बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बड़ी गिरावट

वहीं दूसरी ओर, आज इंडसइंड बैंक के शेयर 1.92 फीसदी , अल्ट्राटेक सीमेंट 1.80 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.77 फीसदी , महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.41 फीसदी, पावरग्रिड 1.19 फीसदी, एशियन पेंट्स 1.11 फीसदी, सनफार्मा 1.01 फीसदी , टेक महिंद्रा 0.95 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.83 फीसदी, रिलायंस 0.62 फीसदी, टाइटन 0.61 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.51 फीसदी, टाटा स्टील 0.25 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.18 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.09 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.08 फीसदी और एटरनल के शेयर 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- चौथी तिमाही में 2% गिरकर 554 करोड़ रुपए रहा Bosch Limited का मुनाफा

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This

Exit mobile version