Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानिए कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 212.85 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,583.30 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, आज नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 भी 93.10 अंक यानी 0.37 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,853.40 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार ने आज लाल निशान में ही कारोबार शुरू किया था. सोमवार को बाजार ने बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार अंत हुआ था.

इन शेयरों में गिरावट

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी की सभी 21 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से मात्र 11 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 39 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 1.71 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि सनफार्मा के शेयर आज सबसे अधिक 2.18 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों का हाल

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज एशियन पेंट्स के शेयर 0.93 फीसदी, इंफोसिस 0.92 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.60 फीसदी, एनटीपीसी 0.48 फीसदी, टीसीएस 0.46 फीसदी, एचसीएल टेक 0.40 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 फीसदी और पावरग्रिड के शेयर 0.12 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

वहीं दूसरी ओर, आज एटरनल के शेयर 1.92 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.70 फीसदी, बजाज फाइनेंस 1.58 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.40 फीसदी, बजाज फिनसर्व 1.28 फीसदी, नेस्ले इंडिया 1.28 फीसदी, टाटा स्टील 0.97 फीसदी, टाइटन 0.88 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.87 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.62 फीसदी, रिलायंस 0.50 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.45 फीसदी, भारती एयरटेल 0.40 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.37 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.28 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.20 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.18 फीसदी, आईटीसी 0.12 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.11 फीसदी और एसबीआई के शेयर 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- अहमदाबाद से लंदन जाने वाले Air India विमान में आई तकनीकी खराबी, रद हुई फ्लाइट

Latest News

Parenting Tips: 10 साल की उम्र से पहले बच्चों को जरूर सिखाएं ये 4 आदतें, जिंदगीभर आएंगी काम

बच्चों की परवरिश सिर्फ पढ़ाई तक सीमित नहीं है. जानिए 10 साल की उम्र से पहले कौन-सी 4 जरूरी आदतें सिखानी चाहिए, जो उनके व्यक्तित्व और आत्मविश्वास को मजबूत बनाती हैं.

More Articles Like This

Exit mobile version