Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार बंद, जानें कितने अंक फिसले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट लेकर बंद हुआ. मंगलवार को शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया. आज सुबह बढ़त के साथ हरे निशान में खुला बाजार आखिर में गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुआ.

आज बीएसई सेंसेक्स 105.79 अंक फिसलकर 80,004.06 के स्‍तर पर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 27.40 अंक की गिरावट लेकर 24,194.50 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि आज के ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 80,482.36 अंकों के इंट्राडे हाई और 79,798.67 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी भी आज 24,343.30 अंकों के इंट्राडे हाई और 24,125.40 अंकों के इंट्राडे लो तक पहुंच गया था.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

सेंसेक्स की 30 में से 14 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए तो वहीं दूसरी ओर बाकी की 16 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए. इसी तरह एनएसई निफ्टी की 50 में से 23 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में, जबकि 27 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में बंद हुए. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एशियन पेंट्स के शेयर आज सबसे अधिक 1.76 प्रतिशत की बढ़त लेकर बंद हुए. वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर सबसे अधिक 3.07 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

इन स्‍टॉक्‍स में आई तेजी

मंगलवार के ट्रेडिंग सेशन में इंफोसिस के शेयर 1.68 फीसदी की सबसे अधिक तेजी लेकर बंद हुआ. इसके अलावा जेएसडब्लू स्टील के शेयर 0.91 फीसदी, टीसीएस के शेयर 0.77 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.64 फीसदी, टाटा स्टील 0.63 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.59 फीसदी, टाइटन 0.58 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.58 फीसदी, एचसीएल टेक 0.42 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.28 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.27 फीसदी, आईटीसी 0.03 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.03 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

लाल निशान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

अडाणी पोर्ट्स के शेयर 3.00 फीसदी, सनफार्मा 2.21 फीसदी, एनटीपीसी 1.80 फीसदी, टाटा मोटर्स 1.52 फीसदी, पावरग्रिड 1.47 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.37 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 1.31 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.04 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.88 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.85 फीसदी, स्टेट बैंक 0.85 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.76 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.42 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 फीसदी और भारती एयरटेल के शेयर 0.06 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- मार्च 2025 तक नई नियुक्तियों में 7.1% की होगी वृद्धि: रिपोर्ट

 

Latest News

AI Summit में भारत की AI ताकत देखने का मौका, लाखों लोग पहुंच रहे — पेरिस से भी बड़ा आयोजन

राजधानी दिल्ली में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भारी भीड़ उमड़ी है. इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की AI उपलब्धियों और भविष्य की तकनीकों का प्रदर्शन किया जा रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version