Stock Market: गिरावट के साथ घरेलू शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 138.64 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट लेकर 81,444.66 के स्‍तर पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) भी 41.35 अंक यानी 0.17 प्रतिशत के नुकसान के साथ 24,812.05 के स्‍तर पर बंद हुआ. बता दें कि मंगलवार को भी शेयर बाजार में गिरावट आई थी.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से केवल 10 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए, जबकि बाकी के सभी 20 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में बंद हुए. इसी तरह, निफ्टी के 50 में से केवल 14 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में बंद हुए और बाकी की सभी 36 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंडसइंड बैंक के शेयर सबसे अधिक 4.44 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए जबकि टीसीएस के शेयर आज सबसे अधिक 1.79 प्रतिशत की गिरावट लेकर बंद हुए.

बढ़त के साथ बंद हुए सेंसेक्स के ये शेयर

सेंसेक्स की अन्य कंपनियों में आज टाइटन के शेयर 1.99 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.24 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.12 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, एटरनल 0.47 फीसदी, भारती एयरटेल 0.47 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.35 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.29 फीसदी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.22 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए चलाएगा 150 ट्रेनें, 50 नमो भारत भी होंगी शामिल   

Latest News

West Bengal Assembly Election 2026: बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62.18% वोटिंग, SIR के बाद मतदाताओं की संख्या में 12% की आई कमी

West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में दोपहर 1:00 बजे तक अनुमानित मतदान...

More Articles Like This

Exit mobile version