Stock Market: घरेलू शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार ने बिल्कुल सपाट शुरुआत की. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 73.18 अंकों की बढ़त लेकर 77,384.98 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स केवल 1.95 अंकों की बढ़त लेकर 23,383.55 के स्‍तर पर खुला.

बता दें कि सोमवार को बाजार ने लाल निशान में कारोबार शुरु किया था और भारी गिरावट के साथ बंद हुआ था. कल, बीएसई सेंसेक्स 548.39 अंकों की गिरावट लेकर 77,311.80 पर और निफ्टी 50 भी 178.35 अंक टूटकर 23,381.60 के स्‍तर पर बंद हुआ था.

जानें शेयरों का हाल

मंगलवार को सुबह 09.24 बजे तक बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 12 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि बाकी की 18 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में थे. इसी तरह, निफ्टी 50 की 50 में से 20 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में और बाकी की 30 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में कारोबार कर रहे थे. सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक 0.86 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार करते दिखे. जबकि जोमैटो के शेयर सबसे अधिक 2.25 फीसदी की गिरावट दिखी.

इन स्‍टॉक में बढ़त

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक के शेयर 0.59 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.49 फीसदी, आईटीसी 0.37 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.32 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.26 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.26 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.20 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.17 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.17 फीसदी, भारती एयरटेल 0.14 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 0.13 फीसदी की बढ़त लेकर कारोबार कर रहे थे.

लाल निशान में ट्रेड कर रहे थे इन कंपनियों के स्टॉक्स

आज पावरग्रिड के शेयर 1.69 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 1.30 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.06 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.88 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.85 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.80 प्रतिशत, सनफार्मा 0.73 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.72 प्रतिशत, भारतीय स्टेट बैंक 0.67 प्रतिशत, टाइटन 0.64 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.52 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा बैंक 0.42 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.32 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.32 प्रतिशत, टीसीएस 0.32 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.26 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में मामूली बढ़ोत्तरी, नहीं बदले चांदी के भाव, जानिए आज का रेट

Latest News

04 March 2026 Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

04 March 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा...

More Articles Like This

Exit mobile version