Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सपाट ढंग से हुई है. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 261.89 अंकों की बढ़त के साथ 76,996.78 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी ओर, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स (NSE Nifty) ने भी 15.55 अंकों की मामूली बढ़त लेकर 23,344.10 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि मंगलवार को बाजार में ताबड़तोड़ तेजी दर्ज की गई थी.

इन स्‍टॉक्‍स में भारी गिरावट

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स की 30 में से मात्र 9 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की सभी 21 कंपनी के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 50 की 50 में से 17 कंपनियों के शेयरों ने तेजी लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरूआत की. जबकि 32 कंपनियों का शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुला. आज बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ खुला, जबकि इंफोसिस के शेयर सबसे ज्यादा 1.99 फीसदी की गिरावट लेकर खुला.

हरे निशान में खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की बाकी कंपनियों में आज अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.41 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.29 फीसदी, भारती एयरटेल 0.24 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.20 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.17 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.16 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.10 फीसदी और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

इन शेयरों ने गिरावट में शुरू किया कारोबार

वहीं दूसरी ओर, एचसीएल टेक के शेयर ने आज 1.48 फीसदी, एटरनल 1.37 फीसदी, मारुति सुजुकी 1.37 फीसदी, टेक महिंद्रा 1.29 फीसदी, सनफार्मा 1.13 फीसदी, एनटीपीसी 0.76 फीसदी, टाटा स्टील 0.66 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.63 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.56 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.53 फीसदी, टीसीएस 0.48 फीसदी, पावरग्रिड 0.44 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.40 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.29 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.28 फीसदी, आईटीसी 0.27 फीसदी, टाइटन 0.24 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.17 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.08 फीसदी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार शुरू किया.

ये भी पढ़ें :- Waqf Amendment Act: वक्फ कानून को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, सीजीआई बेंच सुनेगी दलील

Latest News

दिल्ली-NCR में 42°C के टॉर्चर के बाद बारिश से राहत, जानें आज आंधी-तूफान को लेकर क्या है अपडेट?

Delhi Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कई दिनों से पड़ रही झुलसाने वाली गर्मी के बाद आखिरकार आज...

More Articles Like This

Exit mobile version