Stock Market: शेयर बाजार की शानदार क्लोजिंग, सेंसेक्स ने लगाई 1240 अंकों की छलांग

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सुबह की शानदार ओपनिंग के साथ ही आज भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) झूम उठा. भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी जोरदार तेजी के साथ बंद हुए. इंडेक्स में हैवी वेटेज रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, बैंकिंग शेयरों में मजबूती और पॉजिटीव ग्‍लोबल संकेतों के कारण स्टॉक मार्केट में तेजी आई. शेयर बाजार में तेजी के बीच निवेशकों की नजर 31 जनवरी को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल के ब्याज दरों को लेकर निर्णय और 1 फरवरी को अंतरिम बजट पर टिकी हुई है.

सेंसेक्‍स में 1240.90 अंक की वृद्धि 

30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) लगभग 300 अंकों की बढ़ोतरी लेकर खुला और देखते ही देखते बढ़त 600 अंकों के पार पहुंच गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 72000 के पार भी पहुंच गया था. दिन के अंत में सेंसेक्‍स 1240.90 अंक यानी 1.76 प्रतिशत की शानदार वृद्धि के साथ 71,941.57 पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ़्टी में भी तेजी आई. निफ्टी 392.15 अंक यानी 1.84 प्रतिशत की छलांग लगाते हुए 21,744.75 के लेवल पर बंद हुआ.

Top Gainers

रिलायंस इंडस्ट्रीज में 6% से ज्यादा की तेजी आई. कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में भी बढ़त दिखी. इसके अलावा, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के शेयर लाभ में रहे.

Top Losers

आज के कारोबार में जेएसडब्ल्यू स्टील, इंफोसिस, आईटीसी और टीसीएस के शेयर में सबसे ज्‍यादा गिरावट आई.

इस वजह से बाजार में आई तेजी

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर आज बाजार में लगभग 7 फीसदी बढ़े और इंट्राडे सेशन के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स में कंपनी के शेयर टॉप परफॉर्मर रहे. रिलायंस के अलावा इंडेक्स में बड़ा वेटेज रखने वाले HDFC Bank, Larsen & Toubro, Kotak Bank, ICICI Bank, Tata Motors और NTPC सहित अन्य शेयरों में खरीदारी से भी बाजार को फायदा मिला.

ये  भी पढ़ें :- Rajya Sabha Elections: 15 राज्यों की 56 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, इस दिन होगा मतदान

Latest News

India Renewable Energy: स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में भारत की बड़ी उपलब्धि, क्षमता 300 GW के पार; 2030 तक 530 GW का अनुमान

India Renewable Energy: भारत वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा बाजार में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है. देश में...

More Articles Like This

Exit mobile version