Stock Market: शेयर बाजार में हरियाली, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: पॉजिटिव वैश्विक संकेतों और आईटी, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में मजबूत खरीदारी से भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स मंगलवार को हरे निशान पर खुलें. हफ्ते के दूसरे दिन यानी आज शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 458.13 यानी 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,813 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. जबकि एनएसई निफ्टी इंडेक्स 141.25 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की मजबूती के साथ 21,654 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.

बाजार पर बुल्‍स हावी

आज कारोबार के दौरान शेयर बाजार में बुल्स हावी दिखे. एनएसई निफ्टी के 50 में से 48 स्टॉक्स हरे निशान पर ट्रेड करते दिखे. निफ्टी के टॉप गेनर्स स्‍टॉक्‍स में बजाज ऑटो, विप्रो, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशलन इकोनॉमिक जोन, लार्सन एंड टुब्रो और इंफोसिस के शेयर रहे. वहीं टॉप लूजर्स शेयरों में ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड का नाम शामिल रहा.

निफ्टी मीडिया इंडेक्स के सिवाय अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान पर कारोबार करते दिखे. निफ्टी आईटी और निफ्टी ऑटो क्रमशः 1.45 प्रतिशत और 0.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ टॉप गेनर्स के रूप में कारोबार करते दिखे. वहीं निफ्टी बैंक 312.85 अंकों यानी 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 47,763.10 के लेवल पर ट्रेड करता दिखा.

 ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ इतना सस्ता, जानिए ताजा भाव

   

Latest News

25 April 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

25 April 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त...

More Articles Like This