Stock Market: आज दशहरा के मौके पर शेयर बाजार की छुट्टी, जानें कब-कब बंद रहेगा मार्केट

Stock Market Today: शारदीय नवरात्रि का समापन हो गया है और आज देशभर में दशहरा मनाया जाएगा. वहीं, दशहरा के शुभ अवसर पर आज यानी मंगलवर को शेयर बाजार की छुट्टी है. ऐसे में बाजार में आज कोई कारोबार नहीं होगी. इनवेस्‍टर्स 25 अक्टूबर यानी बुधवार से इन्‍वेस्‍ट या ट्रेडिंग कर सकेंगे.

बता दें कि साल की शुरुआत में ही बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई शेयर बाजार की सालभर की छुट्टियों की एक लिस्ट जारी कर देता है. इसके मुताबिक ही शेयर बाजार बंद रहता है. हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक ही शेयर बाजार में 24 अक्टूबर को  छुट्टी है. अक्‍टूबर में छुट्टी की बात करें तो इस महीने में सिर्फ दो दिन बाजार की छुट्टी थी, एक तो 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को थी और एक आज यानी 24 अक्टूबर को दशहरा के शुभ अवसर पर.

घरेलू शेयर बाजार के साथ कमोडिटी मार्केट में नहीं कारोबार

भारतीय शेयर बाजार में दोनों स्टॉक एक्सचेंज बीएसई और एनएसई में बुधवार को कोई कारोबार नहीं होगा. इसके अलावा, डेरिवेटिव सेगमेंट जैसे फ्यूचर और ऑप्शन में भी कारोबार नहीं होगा. इसके साथ ही एसएलबी सेंगमेंट और करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट में भी कोई कारोबार नहीं होगा.

जानें नवंबर-दिसंबर में कब-कब बंद रहेगा बाजार

दो महीने में ही यह वर्ष समाप्‍त हो जाएगा. नवंबर और दिसंबर सिर्फ दो ही महीने बचे हैं. इन दो महीने में कई दिन बाजार की छुट्टी रहेगी. नवंबर के महीने की बात करें तो 14 नवंबर यानी बलिप्रतिपदा के कारण काई भी कारोबार नहीं होगा. 27 नवंबर को गुरुनानक जयंती होने के कारण बाजार में कोई कारोबार नहीं होगा. हालांकि, दिवाली या लक्ष्मी पूजन जोकि 12 नवंबर 2023 को है, के दिन स्पेशल मुहूर्त ट्रेंडिंग का आयोजन किया जाएगा. इस दिन केवल एक घंटे के लिए भारतीय शेयर बाजार शाम में ट्रेडिंग के लिए ओपेन किया जाएगा. वहीं दिसंबर में केवल एक दिन ही शेयर बाजार में अवकाश रहेगा. दिसंबर में 25 तारीख को क्रिसमस डे होने के कारण बाजार में कारोबार नहीं होगा.

Latest News

फ्लोरिडाः एक साल में 18वे कैदी को मृत्युदंड, शख्स को घातक इंजेक्शन लगाकर दी गई मौत

Death penalty in Florida: अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में 1986 में अपने सहयोगी की गोली मारकर हत्या करने के दोषी...

More Articles Like This

Exit mobile version