Stock Market: रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ बाजार, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ. दोनों प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर बंद हुए हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.40 प्रतिशत यानी 308 अंक की बढ़त के साथ 77,301 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और बाकी बचे लाल निशान में बंद हुए. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.39 प्रतिशत यानी 92.30 अंक की बढ़त लेकर 23,557 पर बंद हुआ. कारोबार के अंत में निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 शेयर हरे निशान पर, बाकी 16 शेयर लाल निशान पर दिखे.

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में मंगलवार को सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस में 3.22 प्रतिशत की आई. इसके अलावा पावरग्रिड में 3.13 प्रतिशत, विप्रो में 2.94 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 1.82 प्रतिशत और टाइटन में 1.58 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट मारुति में 2.14 प्रतिशत, डा रेड्डी में 1.60 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.09 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.04 प्रतिशत और हिंडाल्को में 0.82 प्रतिशत दर्ज हुईः

रियल एस्टेट के शेयरों में उछाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो मंगलवार को सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में दर्ज की गई. इसमें आज 1.88 प्रतिशत की बढ़त आई. इसके अलावा निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.59 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.10 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.77 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.88 प्रतिशत दर्ज हुई.  वहीं दूसरी ओर निफ्टी ऑटो में 0.03 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.10 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.64 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.35 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.50 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.72 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- दाने-दाने के लिए मोहताज हुआ ये देश, लेकिन लगातार कर रहा हथियारों की सप्लाई, हालात गंभीर

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version