15 February 2026 Ka Panchang: हिंदू धर्म में किसी भी कार्य को करने से पहले शुभ और अशुभ मुहूर्त देखा जाता है. ज्योतिष हिंदू पंचांग से रोजाना शुभ अशुभ मुहूर्त राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की वर्तमान स्थिति के बारे में बताते हैं. आइए काशी के ज्योतिष से जानते हैं 15 फरवरी, दिन रविवार का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त के समय के बारे में…
आज का पंचांग
15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और रविवार का दिन है. त्रयोदशी तिथि रविवार शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. 15 फरवरी को देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा. साथ ही रविवार शाम 7 बजकर 48 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा. इसके अलावा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि व्रत है.
15 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त
- फाल्गुन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि– 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 5 मिनट तक
- व्यतिपात योग– 15 फरवरी 2026 को देर रात 2 बजकर 47 मिनट तक
- उत्तराषाढ़ा नक्षत्र– 15 फरवरी 2026 को शाम 7 बजकर 48 मिनट तक
- 15 फरवरी 2026 का व्रत-त्यौहार– महाशिवरात्रि व्रत
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 04:47 – 06:11 PM
- मुंबई- शाम 05:12 – 06:38 PM
- चंडीगढ़- शाम 04:46 – 06:10 PM
- लखनऊ- शाम 04:34 – 05:58 PM
- भोपाल- शाम 04:50 – 06:16 PM
- कोलकाता- शाम 04:07 – 05:33 PM
- अहमदाबाद- शाम 05:09 – 06:35 PM
- चेन्नई- शाम 04:46 – 06:14 PM
महाशिवरात्रि व्रत 2026
त्रयोदशी तिथि रविवार शाम 5 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी. वैसे तो चतुर्दशी तिथि कल शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, लेकिन शिवरात्रि में रात के समय चतुर्दशी तिथि का अधिक महत्व है. क्योंकि शिवरात्रि का अर्थ ही है शिव की रात्रि और आज के दिन चतुर्दशी तिथि पूरी रात रहेगी. लिहाजा महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी को ही किया जाएगा. शास्त्रों में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है. महाशिवरात्रि के दिन विशिष्ट सिद्धियों की प्राप्ति के लिए बहुत से लोग महानिशीथ काल में भगवान शिव की पूजा करने के इच्छुक होते हैं तो उन लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि महानिशीथ काल रविवार रात 11 बजकर 47 मिनट से रात 12 बजकर 37 मिनट तक रहेगा.
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय – 7:03 AM
- सूर्यास्त – 6:18 PM
- चन्द्रोदय – Feb 15 5:29 AM
- चन्द्रास्त – Feb 15 4:25 PM
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और विभिन्न जानकारियों पर आधारित है. The Printlines इसकी पुष्टि नहीं करता है.)