Sensex Opening Bell: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसे खुला बाजार? जानें सेंसेंक्‍स में गिरावट या उछाल

Must Read

Stock market: वैश्‍विक बाजार (Global Market) से मिले कमजोर संकेतों के चलते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. आज के कारोबार में शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर ओपेन हुए. इस दौरान 30 शेयरों वाले बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स करीब 250 अंक तक गिर गया. जबकि 50 शेयरों वाला नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी एनएसई निफ्टी 70 अंक टूटकर 19550 के लेवल के नीचे पहुंच गया.

आज शुरुआती कारोबार में सबसे ज्यादा बिकवाली FMCG और फार्मा सेक्टर के शेयरों में देखने को मिला है. इससे पहले गुरुवार को भी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. बीएसई सेंसेक्स 247 अंक नीचे 65,629 के लेवल पर पहुंचकर बंद हुआ था.

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया में गिरावट

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी कोषों की निरंतर निकासी के बीच हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे गिरकर 83.18 पर आ गया.  विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, शेयर बाजार में गिरावट और मजबूत डॉलर का असर भी भारतीय मुद्रा पर पड़ा है.

जानें वैश्विक बाजार (Global Market) का हाल  

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल के महंगाई को लेकर दिए गए बयान के बाद वैश्विक बाजारों (Global Market) पर दबाव देखने को मिल रहा है. अमेरिका की 10 साल की बॉन्ड यील्ड 16 साल में पहली बार 5 प्रतिशत से ऊपर पहुंचते दिखाई दी. Dow Jones 0.75 प्रतिशत गिर गया, जबकि S&P में 500 0.85 प्रतिशत की गिरावट देखी गई. वहीं नैस्डैक करीब 1 प्रतिशत टूट गया.

इसके अलावा एशियाई-प्रशांत मार्केट में भी गिरावट देखने को मिली. साउथ कोरिया का कोस्पी 2 प्रतिशत गिर गया. जापान में निक्केई 0.9 प्रतिशत नीचें गिर गया. वहीं ऑस्ट्रेलिया में, S&P/ASX 200 में 1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

Latest News

LPG Price Today: धनतेरस पर महंगा हुआ गैस सिलेंडर या मिली राहत? जानें 14 और 19 किलो वाले सिलेंडर के ताजा रेट

LPG Price Today: हर महीने की शुरुआत में LPG सिलेंडर की कीमतों में होने वाले बदलाव पर आम लोगों...

More Articles Like This