Stock Market: लाल निशान में खुला शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के सा‍थ हुई है. शुक्रवार को बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का बीएसई सेंसेक्‍स (BSE Sensex) 77.51 अंकों की गिरावट लेकर 81,212.45 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 50.35 अंकों के घाटे के साथ 24,498.35 के स्‍तर पर खुला.

आधे से ज्यादा शेयरों ने लाल निशान में शुरू किया कारोबार

आज सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले और सिर्फ 9 कंपनियों के शेयर ही बढ़त के साथ हरे निशान में खुले. वहीं एक कंपनी का शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुला. इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 29 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में और 19 कंपनियों के शेयर फायदे खुले. दो कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुले.

बढ़त लेकर खुले इन कंपनियों के शेयर

सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल पावरग्रिड के शेयर आज सबसे अधिक 0.73 फीसदी की बढ़त लेकर खुला. इसके साथ ही  भारती एयरटेल के शेयर 0.48 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.47 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.18 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.18 फीसदी, नेस्ले इंडिया 0.14 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.12 फीसदी, सनफार्मा 0.07 फीसदी और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.03 फीसदी की तेजी लेकर खुले. एनटीपीसी के शेयर आज बिना किसी परिवर्तन के खुले.

ये स्‍टॉक्‍स घाटे में

वहीं दूसरी ओर, जेएसडब्लू स्टील के शेयर आज सबसे ज्यादा 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. इसके अलावा टाटा स्टील के शेयर 1.13 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.84 फीसदी, इंफोसिस 0.75 फीसदी, टाइटन 0.69 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.49 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.48 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.48 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.46 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.45 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.34 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.30 फीसदी, टीसीएस 0.24 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.23 फीसदी, आईटीसी 0.21 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.18 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.12 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.07 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.06 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर 0.02 फीसदी के घाटे के साथ कारोबार करते दिखे.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: भारी उछाल के बाद सोने की कीमत पर लगा ब्रेक, बढ़ गए चांदी के भाव, जानिए रेट

Latest News

Hanumanasana Benefits: घंटों बैठकर काम करने से हो गया है कमर दर्द? रोज करें हनुमानासन, शरीर बनेगा मजबूत और लचीला

अगर घंटों बैठकर काम करने से कमर दर्द, पैरों में जकड़न या शरीर में अकड़न महसूस होती है, तो हनुमानासन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए इस योगासन को करने का सही तरीका, इसके फायदे और किन लोगों को इसे करने से बचना चाहिए.

More Articles Like This

Exit mobile version