Stock Market: आज नए शिखर पर पहुंचा शेयर बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 0.06 प्रतिशत यानी 51.69 अंक की उछाल के साथ 80,716 के स्‍तर पर बंद हुआ. करोबार के दौरान सेंसेक्स 80,898.30 अंक का ताजा ऑल टाइम हाई बनाया है. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 शेयर हरे निशान पर, जबकि 12 शेयर लाल निशान पर दिखे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.11 प्रतिशत यानी 26.30 अंक तेजी के साथ 24,613 के स्‍तर पर बंद हुआ. निफ्टी भी आज 24,661.25 अंक के साथ नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. शेयर बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 शेयरों में से 28 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान में रहे

इन शेयरों में तेजी दर्ज की गई

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी कोल इंडिया में दर्ज की गई. इसमें 3.01 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी आई. इसके अलावा बीपीसीएल में 2.71 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 2.44 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर में 2.28 प्रतिशत और भारती एयरटेल में 1.81 प्रतिशत तेजी आई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट श्रीराम फाइनेंस में 2.16 प्रतिशत,  कोटक बैंक में 1.99 प्रतिशत, डॉ रेड्डी में 1.55 प्रतिशत, रिलायंस में 1.44 प्रतिशत और एनटीपीसी में 1.35 प्रतिशत आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की तो आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.66 प्रतिशत आई. इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.59 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.96 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.25 प्रतिशत तेजी आई. इससे इतर निफ्टी मीडिया में 1.03 प्रतिशत, निफ्टी बैंक में 0.11 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.18 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.38 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.40 प्रतिशत और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.16 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Doda Encounter: डोडा मेें शहीद हुए कैप्टन और जवानों के नाम आए सामने, रक्षा मंत्री ने सेना को दी खुली छूट

Latest News

मन में बार-बार आते है नकारात्‍मक विचार, फॉलो करें ये टिप्स, मिलेगा नेगेटिव थॉट्स से छुटकारा  

Rid of Negative Thoughts: अक्‍सर कई लोगों के मन में  बार-बार नकारात्‍मक विचार आते हैं. लोग कुछ भी करते...

More Articles Like This

Exit mobile version