Stock Market: फ्रेश ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी, इन स्टॉक्स में आया उछाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है. दोनों प्रमुख सूचकांकों सेंसेक्स और निफ्टी ने आज कारोबार के दौरान ताजा ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गए. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.28 प्रतिशत यानी 231 अंक की बढ़त के साथ 82,365 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान पर और 8 शेयर लाल निशान पर थे.

वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.33 प्रतिशत यानी 83 अंक की बढ़त लेकर 25,235 के स्‍तर पर बंद हुआ. बाजार बंद होते समय निफ्टी के 50 कंपनियों के शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान पर, जबकि 9 शेयर लाल निशान पर रहे.

इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी

शुक्रवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी सिप्ला में 2.33 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस में 2.07 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.97 प्रतिशत, डिविस लैब में 1.84 प्रतिशत और एनटीपीसी में 1.78 प्रतिशत की दर्ज हुई. इससे इतर सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में 1.13 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक में 0.78 फीसदी, टेक महिंद्रा में 0.72 प्रतिशत, कोल इंडिया में 0.68 प्रतिशत और रिलायंस में 0.56 प्रतिशत दर्ज हुईः

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो हफ्ते के आज सबसे अधिक तेजी निफ्टी रियल्टी में 1.60 प्रतिशत दर्ज हुई. इसके अलावा निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.45 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 1.39 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.31 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.21 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 1.54 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.40 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.27 प्रतिशत, निफ्टी ऑटो में 0.75 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.39 प्रतिशत की तेजी आई. इससे इतर निफ्टी मीडिया में 0.56 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.08 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Kaam ki Baat: मुल्तानी मिट्टी लगाने से बचें ऐसे लोग, जानिए नुकसान

 

Latest News

Aaj Ka Rashifal: नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से मीन तक का हाल

Aaj Ka Rashifal, 16 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version