Stock Market: रक्षाबंधन पर शेयर बाजार में भी हरियाली, जानिए किस लेवल पर सेंसेक्स और निफ्टी

Aarti Kushwaha
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Sensex opening bell: आज रक्षाबंधन के मौके पर शेयर बाजार में भी हरियाली दिखी. खुदरा निवेशकों की उत्साहजनक भागीदारी के साथ-साथ ब्लू-चिप स्टॉक रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईटीसी में खरीदारी के चलते बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में उछले हुए रिकॉर्ड किए गए.

सेंसेक्स और निफ्टी का लेवल

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 287.56 अंक चढ़कर 80,724.40 पर पहुंच गया. जबकि एनएसई निफ्टी 97.65 अंक बढ़कर 24,638.80 पर जा पहुंचा. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में एनटीपीसी, आईटीसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाइटन, टाटा स्टील, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस और जेएसडब्ल्यू स्टील सबसे अधिक लाभ में रही. वहीं, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले, टाटा मोटर्स और भारती एयरटेल कमजोर पड़ गए.

इसे भी पढें:-Gold Silver Price Today: रक्षाबंधन के दिन सोने और चांदी की कीमत स्थिर, जानिए आज का ताजा भाव

 

 

Latest News

Dhanteras 2026: धनतेरस पर बर्तन खरीदने जा रहे हैं? जानें स्टील, तांबा और पीतल खरीदने का शुभ मुहूर्त

Dhanteras 2026: धनतेरस का त्योहार खरीदारी के लिए बेहद खास माना जाता है. इस दिन सोना-चांदी और आभूषणों के...

More Articles Like This

Exit mobile version