हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन कैसे हुई शेयर बाजार की शुरुआत? जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला. लेकिन शुरुआती कारोबार में गिरावट देखने को मिली है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) 77,682.59 पर खुला. शुरुआती कारोबार में यह 0.52 प्रतिशत यानी 406 अंक की गिरावट के साथ 77,211 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) 0.48 प्रतिशत यानी 113 अंक की गिरावट लेकर 23,413 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे. एनएसई निफ्टी के 50 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर, 42 शेयर लाल निशान पर, जबकि एक शेयर बिना किसी बदलाव के कारोबार करता दिखा.

निफ्टी के शेयरों का हाल

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो आज सबसे अधिक तेजी टीसीएस में 3.92 प्रतिशत, टेक महिंद्रा में 2.41 प्रतिशत, विप्रो में 1.59 प्रतिशत, इन्फोसिस में 1.37 प्रतिशत और नेस्ले इंडिया के शेयर में 0.80 प्रतिशत दिखीः वहीं, श्रीराम फाइनेंस में 4.09 प्रतिशत, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.12 प्रतिशत, बीईएल में 2.68 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 2.51 प्रतिशत और एनटीपीसी में 2.51 प्रतिशत की गिरावट आई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

शुरुआती कारोबार में एक को छोड़कर सभी इंडेक्‍स लाल निशान पर कारोबार करते दिखे हैं. निफ्टी मीडिया में 2.82 प्रतिशत की गिरावट दिखी. इसके अलावा, निफ्टी एफएमसीजी में 0.74 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.91 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.99 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.85 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 1.19 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.69 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.93 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.26 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 1.72 प्रतिशत, निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 1.26 प्रतिशत की गिरावट दिखी.

 ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने की चमकी कीमत, नहीं बदले चांदी के बढ़े भाव, जानिए आज के ताजा रेट

Latest News

Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, पढ़ें अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 27 October 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version