Stock Market: गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है. आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) मामूली गिरावट लेकर 82,171 के स्‍तर पर खुला. हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 0.20 प्रतिशत यानी 157 अंक की गिरावट लेकर 82,036 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा.

शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 13 शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे, जबकि 17 शेयर लाल निशान पर रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.15 प्रतिशत यानी 38 अंक की गिरावट लेकर 25,106 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 50 शेयरों में से 19 शेयर हरे निशान पर, जबकि 31 शेयर लाल निशान पर रहे.

निफ्टी के इन शेयरों में तेजी

शुक्रवार को निफ्टी पैक के शेयरों में सबसे अधिक तेजी एलटीआई माइंडट्री में 2.27 प्रतिशत की दर्ज की गई. इसके अलावा बजाज फाइनेंस में 1.05 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक में 0.70 प्रतिशत, बीपीसीएल में 0.65 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व में 0.56 प्रतिशत तेजी दर्ज हुई. वहीं, सबसे अधिक गिरावट एसबीआई में 1.68 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.62 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक में 0.61 प्रतिशत, एनटीपीसी में 0.58 प्रतिशत और टाइटन में 0.46 प्रतिशत की गिरावट आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: हरितालिका तीज पर नहीं बढ़े सोने-चांदी के भाव, जानिए कितना हुआ सस्ता

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This