Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में खुला है. बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 251.38 अंकों की तेजी लेकर 79,653.67 के स्‍तर पर खुला. दूसरी ओर नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 70.30 अंकों की बढ़त लेकर 24,251.10 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि घरेलू शेयर बाजार बीते कई दिनों से इसी पैटर्न पर ट्रेड कर रहा है. पिछले कई सत्रों में भारतीय बाजार हरे निशान में खुलने के बाद बड़े नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हो रहा है.

सेंसेक्स में लिस्‍टेड कंपनियों के शेयर का हाल

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार खुलने पर सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में रहे. बाकी के 5 कंपनियों के शेयर घाटे के साथ लाल निशान में कारोबार करते दिखे. इसी तरह निफ्टी की भी 50 में से 30 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में, 14 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में दिखे. शेष 6 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुले.

आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में बढ़त

सेंसेक्स में आईसीआईसीआई बैंक के शेयर आज सबसे ज्यादा 2.58 फीसदी की बढ़त के साथ खुले. एशियन पेंट्स 1.37 फीसदी, इंडसइंड बैंक 1.01 फीसदी, इंफोसिस 0.96 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.87 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.81 फीसदी, टीसीएस 0.57 फीसदी, रिलायंस 0.57 फीसदी, एनटीपीसी 0.54 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.53 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.52 फीसदी, टेक महिंद्रा के शेयर 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

इन स्‍टॉक्‍स में गिरावट

आज जेएसडब्लू स्टील के शेयर सबसे अधिक 2.45 फीसदी की गिरावट के साथ खुले. लार्सन एंड टुब्रो 0.20 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.09 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 0.02 फीसदी और भारती एयरटेल भी 0.02 फीसदी के नुकसान के साथ कारोबार की शुरुआत की.

ये भी पढ़ें :- स्पेन के पीएम संग पीएम मोदी का भव्य रोड शो, गुजरात को मिली कई बड़ी सौगात, यहां जानिए डिटेल

Latest News

Aaj Ka Rashifal: ग्रहों की चाल से बदलेंगे हालात, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal, 24 September 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन हैं. हर राशि का अपना...

More Articles Like This

Exit mobile version