Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है. आज के ट्रेडिंग सेशन में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज यानी बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 297.86 अंकों की बढ़त लेकर 80,722.54 के स्‍तर पर खुला. वहीं दूसरी तरफ, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 76.25 अंकों की बढ़त के साथ 24,648.90 के स्‍तर पर खुला. बता दें कि आज लगातार तीसरा दिन है, जब शेयर बाजार बढ़त के साथ कारोबार शुरू किया है.  करीब साढ़े नौ बजे तक सेंसेक्स के 30 में से 29 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. वहीं एक कंपनी का शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहा था.

1.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे TCS के शेयर

मंगलवार को शुरुआती कारोबार में टीसीएस सबसे ज्यादा बढ़त के साथ कारोबार करते दिखा. इसमें 1.35 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई है. वहीं इंडसइंड बैंक के शेयर 1.15 फीसदी,  अल्ट्राटेक सीमेंट 0.88 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.63 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.57 फीसदी, इंफोसिस 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ  कारोबार करते दिखा. जबकि भारती एयरटेल के शेयर 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे थे.

ओएनजीसी के शेयर में गिरावट

सेंसेक्स के अलावा, निफ्टी 50 के 32 कंपनियों के शेयर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे और 17 कंपनियों के शेयर घाटे में कारोबार करते दिखे. जबकि एक कंपनी के शेयर बिना किसी बदलाव के ट्रेड कर रहे थे. निफ्टी 50 पर बीपीसीएल सबसे ज्यादा 1.89 प्रतिशत की बढ़त लेकर कारोबार करते दिखा और ओएनजीसी सबसे अधिक 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखा.

ये भी पढ़ें :- चुनाव से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान, टेस्ला प्रमुख मस्क को देंगे कैबिनेट में बड़ी जिम्मेदारी

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This

Exit mobile version