भारी गिरावट के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ कारोबार करते दिखा है. शुक्रवार को उच्च स्तरों पर बाजार में भारी मुनाफावसूली दर्ज की गई है.आज बॉम्‍बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 709 अंक की गिरावट लेकर 81,158.99 के स्‍तर पर ओपेन हुआ है. फिलहाल सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 4 शेयर हरे निशान पर और 26 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे हैं.

बता दें कि गुरुवार को सेंसेक्स ने 82129.49 अंक का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया था. नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी आज शुरुआत में 0.89 प्रतिशत यानी 221 अंक की गिरावट लेकर 24,789 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा है. शुरुआती कारोबार में निफ्टी के 49 शेयर लाल निशान पर, जबकि एक शेयर बिना किसी परिवर्तन के कारोबार कर रहा है.

ये शेयर हुए कमजोर

निफ्टी पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक गिरावट टाटा मोटर्स में दर्ज की गई. इसमें 3.32 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा, टाटा स्टील में 2.92 प्रतिशत, आयशर मोटर्स में 2.91 प्रतिशत, मारुति में 2.49 प्रतिशत और ओएनजीसी में 2.31 प्रतिशत गिरावट दर्ज हुईः वहीं, सबसे अधिक आईटीसी में 0.84 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर में 0.82 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल में 0.59 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.46 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर में 0.45 प्रतिशत की तेजी आई है.

सेक्‍टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी ऑटो में 1.87 प्रतिशत की आई. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.66 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.79 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 1.55 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 1.27 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 1.14 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.30 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.89 प्रतिशत और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.40 प्रतिशत गिरावट आई. वहीं, निफ्टी एफएमसीजी में 0.43 प्रतिशत की तेजी आई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बढ़ोत्तरी जारी, जानिए आज कितना हुआ महंगा

 

Latest News

Karmayoga In Action: मीडियाकर्मियों के लिए दिल्‍ली में 13 फरवरी को ब्रह्माकुमारीज़ का कार्यक्रम, CMD उपेन्‍द्र राय करेंगे शिरकत

Karmayoga in Action: संयुक्त राष्ट्र से पुरस्कृत आध्यात्मिक संस्था ब्रह्माकुमारीज़ (Brahma Kumaris) मीडिया जगत के लिए एक बड़ा कार्यक्रम...

More Articles Like This

Exit mobile version