Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौ‍थे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई है. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) आज 82,469.79 के स्‍तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी (NSE Nifty) आज 0.15 प्रतिशत यानी 38 अंक की तेजी के साथ 25,236 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स 0.17 प्रतिशत यानी 133 अंक की बढ़त के साथ 82,488 के स्‍तर पर कारोबार करते दिखा. सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान पर और 19 शेयर लाल निशान पर दिखे. निफ्टी के 50 कंपनियों के शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान पर, 23 शेयर लाल निशान पर और एक शेयर बिना किसी परिवर्तन के ट्रेड करते दिखा.

इन शेयरों में दिखी तेजी

निफ्टी पैक के शेयरों में गुरुवार को सबसे अधिक तेजी अल्ट्राटेक सीमेंट में 1.71 प्रतिशत की देखने को मिली. इसके अलावा श्रीराम फाइनेंस में 1.18 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.03 प्रतिशत, आईटीसी में 0.86 प्रतिशत और विप्रो में 0.61 प्रतिशत की बढ़त आर्इ. वहीं, सबसे अधिक गिरावट हीरो मोटोकॉर्प में 0.58 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ में 0.57 प्रतिशत, कोल इंडिया में 0.46 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 0.46 प्रतिशत और एसबीआई लाइफ में 0.38 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

सेक्टोरल सूचकांकों का हाल

बात करें सेक्टोरल सूचकांकों की, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.94 प्रतिशत की देखी गई. इसके अलावा निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.28 प्रतिशत, निफ्टी हेल्थकेयर में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.29 प्रतिशत, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.04 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.49 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.72 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.15 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.21 प्रतिशत और निफ्टी बैंक में 0.24 प्रतिशत दिखी. इससे इतर निफ्टी ऑटो में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.01 प्रतिशत, निफ्टी फार्मा में 0.05 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 0.13 फीसदी की गिरावट देखी गई.

ये भी पढ़ें :- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत पर लगी ब्रेक, जानिए आज का ताजा भाव

Latest News

18 July 2026 Ka Panchang: शनिवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 18 July 2026: अगर आप 18 जुलाई 2026, शनिवार को पूजा-पाठ, व्रत, नया कार्य, खरीदारी, यात्रा...

More Articles Like This

Exit mobile version