Stock Market: मामूली बढ़त के साथ शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई है. आज शेयर बाजार मामूली बढ़त लेकर खुला है. मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 32.16 अंकों की बढ़त लेकर 80,037.20 के स्‍तर पर खुला. वहीं एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) केवल 77.75 अंकों की बढ़त लेकर 24,328.85 के स्‍तर पर खुला.

सेंसेक्‍स-निफ्टी का हाल

आज शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स की 30 में से 20 कंपनियों के शेयर हरे निशान में, जबकि 10 कंपनियों के शेयर लाल निशान में खुले. वहीं दूसरी ओर एनएसई निफ्टी की 50 में से 32 कंपनियों के शेयर हरे निशान में और 14 कंपनियों के शेयर लाल निशान में ओपेन हुए. बाकी के 4 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के खुले.

इन स्‍टॉक्‍स में तेजी

आज मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स में शामिल एनटीपीसी के शेयर सबसे अधिक 2.01 फीसदी की बढ़त के साथ खुला. इसके अलावा सनफार्मा 1.02 फीसदी, एक्सिस बैंक 0.79 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.71 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.63 फीसदी, जेएसडब्लू स्टील 0.60 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.57 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.57 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.56 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.52 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स के शेयर 0.52 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत किए.

इंफोसिस में गिरावट

दूसरी ओर इंफोसिस के शेयर सबसे अधिक 1.03 फीसदी की गिरावट आई. इसके अलावा महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.76 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 0.53 फीसदी, भारती एयरटेल 0.35 फीसदी, लार्सन एंड टुब्रो 0.31 फीसदी, टीसीएस 0.07 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.02 फीसदी, पावरग्रिड 0.02 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.02 फीसदी और बजाज फिनसर्व के शेयर 0.01 फीसदी की गिरावट के साथ खुले थे.

ये भी पढ़ें :- Dhanteras ke Upay: धनतेरस के दिन कर लें ये खास उपाय, अकाल मृत्यु से मिलेगी मुक्ति

Latest News

इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने की उकसावे वाली हरकत, भारत ने दी चेतावनी

International Waters Clash: इंटरनेशनल वाटर्स में पाकिस्तान नेवी ने बेहद खतरनाक और उकसावे वाली हरकत की है. दरअसल, पाकिस्तानी...

More Articles Like This

Exit mobile version