Stock Market: हरे निशान में शेयर बाजार की शुरुआत, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 30.02 अंकों की बढ़त के साथ 76,201.10 के स्‍तर पर खुला. जबकि नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) ने 10.50 अंकों के उछाल लेकर 23,055.75 अंकों पर ट्रेड शुरू किया.

बता दें कि बुधवार को स्‍टॉक मार्केट ने गिरावट के साथ शुरुआत की थी.कल बीएसई सेंसेक्स 105.36 अंकों की गिरावट लेकर 76,188.24 के स्‍तर पर और निफ्टी 21.00 अंकों के नुकसान लेकर 23,050.80 के स्‍तर पर खुला था.

सेंसेक्‍स निफ्टी का हाल

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले, जबकि बाकी की 9 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले थे. इसी तरह, निफ्टी की 50 में से 35 कंपनियों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में खुले, 12 कंपनियों के शेयर नुकसान के साथ लाल निशान में खुले. वहीं 3 कंपनियों के शेयर बिना किसी परिवर्तन के साथ खुले. आज सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में सबसे अधिक 2.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. वहीं टाइटन के शेयर सबसे अधिक 0.71 फीसदी की गिरावट लेकर खुले थे.

इन शेयरों में बढ़त

इनके अलावा, आज जोमैटो के शेयर 2.07 फीसदी, बजाज फिनसर्व 0.98 फीसदी, अडाणी पोर्ट्स 0.85 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.81 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 0.62 फीसदी, बजाज फाइनेंस 0.61 फीसदी, आईटीसी 0.56 फीसदी, टाटा मोटर्स 0.54 फीसदी, टीसीएस 0.44 फीसदी, सनफार्मा 0.43 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.37 फीसदी, इंफोसिस 0.31 फीसदी, भारतीय स्टेट बैंक 0.30 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.19 फीसदी, पावरग्रिड 0.17 फीसदी, इंडसइंड बैंक 0.16 फीसदी, टाटा स्टील 0.15 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.11 फीसदी, भारती एयरटेल 0.08 फीसदी और एशियन पेंट्स के शेयर 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ खुले.

ये स्टॉक्स लूजर

वहीं दूसरी ओर, एनटीपीसी के शेयर 0.46 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.43 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 0.41 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.18 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 0.17 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.16 प्रतिशत और एचडीएफसी बैंक के शेयर 0.12 प्रतिशत की गिरावट लेकर खुले.

 

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: 13 फरवरी को क्या हैं पेट्रोल और डीजल के दाम? यहां चेक करें लेटेस्ट रेट

Latest News

युद्धविराम के कुछ दिन बाद ही लेबनान में खूनी खेल, इजराइली हमले में मारे गए कई सैनिक

Israeli Attack Kills Several Soldiers: शनिवार को दक्षिणी लेबनान में हुए एक इजराइली हवाई हमले में कई लेबनानी सैनिकों...

More Articles Like This

Exit mobile version