Stock Market: हरे निशान पर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स-निफ्टी की क्लो‍जिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुए. मंगलवार को सेंसेक्स 122.10 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71,437.19 के लेवल पर बंद हुआ. वहीं दूसरी तरफ, एनएसई निफ्टी 34.45 अंक यानी 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,453.10 के लेवल पर बंद हुआ.

आज शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में निफ्टी मिडकैप 100, निफ़्टी आईटी और निफ़्टी बैंक में कमजोरी देखी गई. जबकि बीएसई स्मॉल कैप इंडेक्स तेजी पर बंद हुआ. स्‍टॉक मार्केट के टॉप गेनर में नेस्ले इंडिया, कोल इंडिया, टाटा कंज्यूमर और एनटीपीसी के शेयर शामिल थे. कमजोरी दिखाने वाले शेयरों में SBI Life, Hero MotoCorp, Adani Ports and Wipro के शेयर शामिल थे.

Latest News

27 October 2026 Ka Panchang: मंगलवार का पंचांग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Panchang 27 October 2026: 27 अक्टूबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है. इस दिन अशून्य...

More Articles Like This

Exit mobile version