Stock Market: मजबूती के साथ शेयर बाजार बंद, जानें सेंसेक्स–निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार रिकवरी दर्ज की गई है. महाराष्ट्र चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति की प्रचंड जीत ने इस रिकवरी को नई ऊंचाई प्रदान की. आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 992.74 अंकों की तेजी के साथ 80,109.85 के स्‍तर पर बंद हुआ. दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स भी 314.65 अंकों की बढ़त लेकर 24,221.90 के स्‍तर पर बंद हुआ. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ज्यादातर कंपनियों के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. बता दें कि पिछले हफ्ते शुक्रवार को भी बाजार जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ था.

लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों में जोरदार तेजी

बीएसई में लिस्‍टेड 30 कंपनियों के शेयरों में से 24 के शेयर बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए. बाकी के 6 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर बंद हुए. इसी तरह एनएसई निफ्टी की भी 50 में से 43 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में बंद हुए, बाकी के 7 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में बंद हुए.

इन शेयरों में भी दिखी शानदार बढ़त

आज एसबीआई के शेयर 3.55 प्रतिशत की शानदार बढ़त लेकर बंद हुए.  इसके अलावा अडाणी पोर्ट्स 2.33 फीसदी, रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.99 फीसदी, पावरग्रिड 1.93 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक 1.89 फीसदी, एचडीएफसी बैंक 1.88 फीसदी, टीसीएस 1.70 फीसदी, कोटक महिंद्रा बैंक 1.66 फीसदी, एक्सिस बैंक 1.34 फीसदी, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.27 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.01 फीसदी, एनटीपीसी 0.83 फीसदी, अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 0.81 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए.

नुकसान में बंद हुए इन कंपनियों के शेयर

इनके अलावा टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, बजाज फिनसर्व, आईटीसी, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा, टाइटन और बजाज फाइनेंस के शेयर भी तेजी के साथ बंद हुए. वहीं दूसरी ओर, टेक महिंद्रा के शेयर 0.84 फीसदी, इंफोसिस 0.40 फीसदी, मारुति सुजुकी 0.32 फीसदी, एशियन पेंट्स 0.28 फीसदी और एचसीएल टेक के शेयर 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए.

ये भी पढ़ें :- J&K: कटड़ा से वैष्णो देवी के बीच रोपवे के खिलाफ प्रदर्शन, वाहन में तोड़फोड़, पथराव

Latest News

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज किसे मिलेगा धन लाभ, किसके बनेंगे रुके काम? पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी...

More Articles Like This