Stock Market: बुधवार को सपाट ढंग से बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की क्लोजिंग लेवल

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Share Market: घरेलू शेयर बाजार आज यानी बुधवार को सपाट ढंग से बंद हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 0.04 प्रतिशत यानी 27.09 अंक की गिरावट के साथ 73,876 के लेवल पर बंद हुआ. करोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर रहे. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.08 प्रतिशत यानी 18.65 अंक की गिरावट के साथ 22,434 के लेवल पर बंद हुआ. दिन के अंत में निफ्टी के 50 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 30 शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखें.

इन शेयरों में आई तेजी

बात करें निफ्टी पैक के शेयरों की तो आज सबसे अधिक तेजी श्रीराम फाइनेंस के शेयर में 3.65 प्रतिशत दर्ज की गई है. इसके अलावा एनटीपीसी के शेयर में 2.28 प्रतिशत, डिविस लैब के शेयर में 1.74 प्रतिशत, टीसीएस के शेयर में 1.71 प्रतिशत और टेक महिंद्रा के शेयर में 1.59 प्रतिशत तेजी देखी गई. वहीं, सबसे ज्‍यादा नुकसान नेस्ले इंडिया के शेयर में हुई. इसके शेयर में 2.60 प्रतिशत की गिरावट आई. बजाज ऑटो के शेयर में 2.01 प्रतिशत, डॉ रेड्डी के शेयर में 1.71 प्रतिशत, कोटक बैंक के शेयर में 1.39 प्रतिशत और ब्रिटानिया के शेयर में 1.31 प्रतिशत दर्ज हुई.

PSU बैंकों के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे ज्यादा तेजी सरकारी बैंकों के शेयरों में दर्ज की गई है. निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार करता दिखा. इसके अलावा, निफ्टी बैंक में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.25 प्रतिशत, निफ्टी आईटी में 0.75 प्रतिशत, निफ्टी मीडिया में 0.82 प्रतिशत, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.04 प्रतिशत और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.09 प्रतिशत की तेजी आई.

इससे इतर निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.32 प्रतिशत, निफ्टी रियल्टी में 2.74 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.11 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.22 प्रतिशत, निफ्टी मेटल में 0.07 प्रतिशत, निफ्टी एफएमसीजी में 0.37 प्रतिशत और निफ्टी ऑटो में 0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें :- चेहरे पर दिखने लगा है सनबर्न का असर तो अपनाएं ये नुस्खें, रेडनेस और खुजली से मिलेगी राहत

Latest News

17 May 2026 Ka Panchang: रविवार का पंचांग, जानिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

17 May 2026 Ka Panchang: 17 मई, रविवार को ज्येष्ठ माह (अधिकमास) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि रहेगी....

More Articles Like This