Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी की ओपनिंग लेवल

Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: वैश्विक बाजार से मिले कमजोर संकेतों के बीच सोमवार यानी 11 मार्च को घरेलू शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है. हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार की मामूली गिरावट के साथ शुरुआत हुई है. आज के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 100 अंक से ज्यादा फिसल गया. वहीं एनएसई निफ्टी में भी 21 अंक की मामूली गिरावट दर्ज की गई है.

सुबह 10:00 बजे करीब, BSE का तीस शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 102.80 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,016.59 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. वहीं, दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज यानी एनएसई निफ्टी (Nifty) में भी  21.20 अंक यानी 0.09 प्रतिशत की मामूली गिरावट दर्ज की गई है. निफ्टी 22,472.35 के लेवल पर कारोबार करते दिखा. हालांकि शुरुआती कारोबार के दौरान S&P BSE सेंसेक्स 15 अंक या 0.02 फीसदी चढ़कर 74,134 के लेवल पर पहुंच गया.

ये भी पढ़ें :- Petrol Diesel Prices: पेट्रोल-डीजल के दाम जारी, जानें आपके शहर में क्या है नई कीमत?

आज के टॉप गेनर

सोमवार के कारोबार में अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, आईटीसी और एशियन पेंट्स में तेजी देखने को मिल रही है.

FPI ने मार्च में भारतीय शेयर बाजार में 6,100 करोड़ रुपये का निवेश किया

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने मार्च में अब तक घरलू शेयर बाजारों में 6,139 करोड़ रुपये डाले हैं. मजबूत आर्थिक वृद्धि, मार्केट की मजबूती तथा अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल में गिरावट के कारण एफपीआई के बीच भारतीय शेयरों का आकर्षण बना हुआ है. डिपॉजिटरी के आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले फरवरी में FPI ने शेयरों में 1,539 करोड़ रुपये डाले थे. वहीं बात करें जनवरी की तो FPI ने इस महीने में 25,743 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे.

ये भी पढ़ें :- सशक्त नारी- विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे PM मोदी, द्वारका एक्सप्रेसवे के हरियाणा सेक्शन का करेंगे उद्घाटन

 

Latest News

Petrol-Diesel Price Today 22 July 2026: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, जानें आपके शहर में आज क्या है कीमत

22 जुलाई 2026 के लिए पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी कर दिए गए हैं. आज भी ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. जानिए आपके शहर में पेट्रोल और डीजल किस भाव पर बिक रहा है.

More Articles Like This

Exit mobile version