Stock Market: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, जानिए कितने अंक उछले सेंसेक्स-निफ्टी

Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)
Must Read
Raginee Rai
Raginee Rai
Reporter The Printlines (Part of Bharat Express News Network)

Stock Market: हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार ने मामूली बढ़त लेकर हरे निशान में कारोबार की शुरुआत की. बता दें कि भारतीय शेयर बाजार ने आज लगातार तीसरे दिन हरे निशान में ट्रेड शुरू किया है. आज बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) 127.41 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की तेजी लेकर 82,882.92 के स्‍तर पर खुला. इसी तरह, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty) इंडेक्स 24.20 अंक या 0.10 प्रतिशत की मामूली बढ़त लेकर 25,268.95 के स्‍तर पर खुला.

इन शेयरों में अच्‍छी शुरुआत

आज बीएसई सेंसेक्स की 30 में से 23 कंपनियों के शेयर बढ़त लेकर हरे निशान में खुले और बाकी की 7 कंपनियों के शेयर गिरावट लेकर लाल निशान में खुले. इसी तरह, आज निफ्टी 50 की भी 50 में से 41 कंपनियों के शेयर तेजी लेकर हरे निशान में खुले और 9 कंपनियों के शेयर नुकसान लेकर लाल निशान में खुले. बीएसई सेंसेक्स की कंपनियों में शामिल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर आज सबसे अधिक 1.34 प्रतिशत की बढ़त लेकर खुले और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक 0.72 फीसदी की गिरावट लेकर खुले.

आज सेंसेक्स के इन शेयरों में दिखा बड़ा उतार-चढ़ाव

इनके अलावा, आज सेंसेक्स में शामिल एटरनल के शेयर 0.79 प्रतिशत, टाटा मोटर्स 0.53 प्रतिशत, पावरग्रिड 0.50 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 0.44 प्रतिशत, अडाणी पोर्ट्स 0.42 प्रतिशत, टाटा स्टील 0.38 प्रतिशत, लार्सन एंड टुब्रो 0.38 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत, भारती एयरटेल 0.36 प्रतिशत, टाइटन 0.32 प्रतिशत, एनटीपीसी 0.32 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.32 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.21 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.17 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.16 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 0.14 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 0.10 प्रतिशत, आईटीसी 0.08 प्रतिशत, एचसीएल टेक 0.07 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 0.03 प्रतिशत, रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.02 प्रतिशत और एसबीआई के शेयर 0.01 प्रतिशत  की बढ़त के साथ खुले.

वहीं दूसरी ओर, गुरुवार को ट्रेंट के शेयर 0.31%, आईसीआईसीआई बैंक 0.15%, इंफोसिस 0.13%, सनफार्मा 0.13%, टीसीएस 0.06% और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.05% की गिरावट लेकर खुले.

ये भी पढ़ें :- आतंकियों के ठिकाने अब सुरक्षित नहीं, SCO समिट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

 

Latest News

‘शस्त्र उठाना होगा अगर सामने खर दूषण हैं…’, गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड पर CM Yogi का पहला बयान

CM Yogi on Surya Murder Case: आज 1 जून को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिजनौर पहुंचे. इस...

More Articles Like This